लेख
28-Feb-2026
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, फाल्गुन शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोद्रय पश्चिमे तिथि, त्रियोदशी, रविवार, पुण्य नक्षत्रे, शोभन योगे, कौलव करणे, कर्क की चंद्रमा, प्रदोष व्रत, मूल प्रारंभ प्रात: 7/55 सर्वार्थ सिद्ध योग 4/14 तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा उत्तम वृत्ति वाला, योगी भोगी कार्मिक उत्तम वृत्ति तथा कार्य कुशल चंचल स्वाभिमानी तथा जिद्दी हठी तथा लकड़ी का व्यापारी होगा। मेष राशि :- कुटुम्ब की समस्याओं में समय बीतेगा, धन का व्यय होगा, मन उद्विघ्न रहे। वृष राशि :- मानसिक बेचैनी क्लेश अशांति के योग बनेंगे तथा कार्य भार अवश्य ही बढ़ेगा। मिथुन राशि :- व्यर्थ भ्रमण से धन हानि का आरोप, क्लेश से बचे तथा स्थिति संदिग्ध रहेगी। कर्क राशि :- परिश्रम से कुछ सफलता मिलेगी, अर्थव्यवस्था कुछ अनुकूल बन जायेगी। सिंह राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक होवे, कार्यगति में सुधार होगा कार्य आनंद से हो। कन्या राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होवे, व्यक्तिगत मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला राशि :- इष्ट मित्र सुख वर्धक होगे तथा सामाजिक कार्यों में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृश्चिक राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, कार्य गति में सुधार होगा बिगड़े कार्य बनेंगे। धनु राशि :- कुटुम्ब में धन का व्यय, मानसिक व्यग्रता स्वभाव में बेचैनी बनेगी। मकर राशि :- चिन्ताऐं दूर हो, सफलता के साधन जुटाये तथा रुचि कार्य अवश्य बनेगें। कुंभ राशि :- स्त्रीवर्ग से हर्ष, उल्लास कार्यगति में अनुकूलता अवश्य ही बनेगी, चिन्ता हो। मीन राशि :- अधिकारियों से तनाव स्थिति रखे, मित्रों से विवाद तथा धोखा होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका