क्षेत्रीय
28-Feb-2026


स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा असम के गोगमुख स्थित आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) में सतत आजीविका हेतु जैविक और प्राकृतिक खेती पर आयोजित किसान मेले में सहभागिता की। इस कार्यक्रम में आईसीएआर के निदेशक डॉ. सी. श्रीनिवास राव भी उपस्थित थे। किसान मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए 1,500 से अधिक पंजीकृत किसानों ने भाग लिया! जिन्होंने नवीन जैविक पद्धतियों, आधुनिक उपकरणों और सतत कृषि तकनीकों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों और किसानों के बीच तकनीकी और संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें स्वस्थ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और सतत आजीविका को मजबूत करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।