बच्चों को तुरंत किया गया बाहर, तलाश जारी नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की सूचना से हड़कंप मच गया और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। पुलिस ने सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर परिसरों की सघन तलाशी शुरू कर दी है। दिल्ली के 3 स्कूलों में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक 2 मार्च की सुबह दिल्ली कैंट आर्मी पब्लिक स्कूल, जनकपुरी मीरा पब्लिक स्कूल और मयूर विहार सलमान पब्लिक स्कूल को धमकी भरा संदेश मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। एहतियातन सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।