राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। होली के त्योहार के दिन 4 मार्च को नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं सुबह बंद रहेंगी। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी। ये ट्रेनें शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक ही उपलब्ध होंगी। प्राधिकरण का कहना है कि त्योहार के दिन आंशिक संचालन के बाद अगले दिन से सेवाएं सामान्य समयानुसार उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।