जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थानान्तर्गत करमेता में जालसाज बिल्डर भाईयों ने एक सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी के खरीदे गये भूखंड पर मकान बनाकर देने का अनुबंध कर अमानत में ख्यानत कर 18 लाख रूपए हड़प लिये। आरोपी बिल्डर भाईयों पर शासकीय कर्मचारी की पत्नी की शिकायत पर धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि हनुमानताल निवासी श्रीमती रेखा लखेरा के पति विष्णु लखेरा को रिटायरमेंट होने पर पैसा मिला था। इस पैसे से उन्होंने बिल्डर भाईयों आशीष सिंह ठाकुर और आकाश सिंह ठाकुर के कहने पर करमेता में बसंत यादव से 1544 का एक डायवर्टेड भूकंप खरीदा था प्लाट की रजिस्ट्री होने के बाद तय शर्त के मुताबिक रेवा कांस्ट्रेक्शन कंपनी के आशीष सिंह ठाकुर व आकाश सिंह ठाकुर को उक्त भूखंड पर एक सिंगल स्टोरी का मकान देकर बनाकर देना था इसके लिए विष्णु लखेरा ने आशीष सिंह ठाकुर व उसके भाई आकाश सिंह ठाकुर को 24 लाख 22 हजार रूपए दिये थे। जिसमें से लगभग 18 लाख रूपए की राशि अमानत में ख्यानत कर हड़प ली। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026