क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी पनागर व मझौली थाना क्षेत्रों में तीन अकाल मौतों के मामले दर्ज किये गये हैं। रांझी थानान्तर्गत जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं पनागर थानान्तर्गत घर में अकेली एक युवती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह मझौली थानान्तर्गत घर से लापता युवक का शव पहाड़ी पर एक पेड़ से लटका मिला। तीनों प्रकरणों में मर्ग कायम कर जांच में लेते हुए मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रांझी पुलिस ने बताया कि राधा-कृष्ण मंदिर रांझी निवासी श्रीमती अर्चना सेन ने कल अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । जिसे फांसी पर लटका देख परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और तत्काल रांझी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने चौक का महिला को मृत घोषित कर दिया। पनागर थानान्तर्गत फूटाताल पनागर निवासी श्रीमती मंजू रैकवार कल सुबह अपनी बेटी सेजल घर पर छोड़कर काम पर चली गई थी। शाम लगभग 6 बजे घर लौटने पर उसने दूसरी चावी से गेट का ताला खोला और अंदर गई तो देखा कि उसकी बेटी सेजल सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी पर लटकी थी। इसी तरह मझौली थानान्तर्गत बर्राधाम की पहाड़ी पर पेड़ से एक कंकालनुमा शव लटका मिला। मृतक की पहचान कई दिनों पहले घर से लापता हुए लखन ठाकुर के रूप में की गई है। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026