क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- कृषि कैबिनेट में सिंचाई परियोजना समेत 6 विभागों की 16 योजनाएं मंजूर: सीएम डॉ मोहन भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल बड़वानी में सोमवार को कृषि कैबिनेट की बैठक में बड़ी सिचाई परियोजना समेत 6 विभागों की 16 योजनाएं मंजूर हुई है। कृषि कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने खुद जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली कृषि कैबिनेट बड़वानी अंचल में करने का निर्णय लिया। इस साल किसान कल्याण वर्ष 2026 मना रहे हैं। खेतों के साथ टेंट तंबू में भी निर्णय होते हैं। 16 योजनाओं में निर्णय लिए गए। 27 हजार 746 करोड़ से अधिक का भार सरकार पर आएगा। बैठक में 6 विभागों की 16 योजनाएं मंजूर हुई है। बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। 4 हजार 264 करोड़ की खाद्य प्रसंस्करण की योजनाएं मंजूर। 8166 करोड़ की सहकारिता की योजनाएं। अब तक 38 हजार करोड़ से अधिक की योजनाएं किसानों को मिली हैं। भीलटदेव क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सच्चा वादा, पक्का काम थीम पर काम कर रहे हैं। बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी बनेगी। बड़वानी की मंडी आदर्श मंडी के रूप में विकसित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीलटदेव के देवस्थान पर कई कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। हमारे इस अंचल में जो खेती, बागवानी की उन्नति हुई है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों का परिणाम है। कृषि कैबिनेट में कई निर्णय लिए गए। हमने किसानों के कल्याण के लिए 27 हजार 746 करोड़ रुपये का भार सरकार ने लिया है। इसमें 16 विभागों की योजनाओं के विविध कार्य व प्रस्ताव लिए हैं। पानसेमल की सिंचाई परियोजना की लागत 1208 करोड़ रुपए है। कृषि कल्याण विभाग में 3500 करोड़ की राशि खर्च होगी। पशुपालन व डेयरी विकास की योजनाओं में 9 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। सहकारी विभाग की योजना के साथ नर्मदा विकास प्राधिकरण की योजनाएं हैं। सोयाबीन में भी भावन्तर योजना का लाभ देंगे। पीएम किसान सिंचाई योजना के माध्यम से 2397 करोड़ की राशि मंजूर की है। किसान कल्याण वर्ष में 38 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। पाटी में 5940 हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य है। बड़वानी में खेतिया की कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी बनाएंगे। जिले के 25 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए मास्टर ट्रेनर बनाएंगे। इन्हें प्रदेश के बाहर भेजेंगे। बड़वानी में बीज निगम के तहत बजट्टा खुर्द को आदर्श केंद्र बनाएंगे। भिलट देव के दर्शन करने के बाद हुई बैठक कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी जिले में आयोजित कैबिनेट बैठक के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रीगणों के साथ बड़वानी जिले के ग्राम नागलवाड़ी में स्थित मंदिर में भिलट देव के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रीगणों के साथ प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। भिलट देव निमाड़ क्षेत्र के आराध्य देव है, अत: आज वे आराध्य के दर्शन के साथ ही कैबिनेट बैठक की शुरुआत की गई । कैबिनेट में जो भी निर्णय लिये जायेंगे वे प्रदेशवासियों एवं किसानों के हितार्थ होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निमाड़वासी बड़े सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें मां नर्मदा का आंचल मिला है। विनोद/ 02 मार्च 26