क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


जबलपुर,(ईएमएस)। दस्तावेजों के पंजीयन में जनसामान्य की सुविधा और राजस्व को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन ने होली के अवकाश को छोड़कर माह मार्च में शनिवार और रविवार सहित सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में पंजीयन कार्यालयों को खुले रखने के आदेश दिये हैं। शासन द्वारा जारी आदेशानुसार जबलपुर जिले में भी मार्च माह में होली के अवकाश को छोड़कर शनिवार और रविवार सहित सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में शासकीय कार्य एवं दस्तावेजों के पंजीयन के लिये वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय, जिला पंजीयक और उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। सुनील साहू / मोनिका / 02 मार्च 2026/ 01.36