व्यापार
02-Mar-2026


सेंसेक्स 1100 अंक गिरकर 80,200 के स्तर पर आया; सोना 7 हजार महंगा मुंबई(ईएमएस)। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1100 अंक (1.30 प्रतिशत) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.35 प्रतिशत) की गिरावट है, ये 24,850 के स्तर पर है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढऩे का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। कच्चा तेल 10 प्रतिशत चढक़र 79 डॉलर पर पहुंचा कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10 प्रतिशत बढक़र 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल 95 लीटर से बढक़र 100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल 88 से बढक़र 92 तक जा सकता है। सोना 7 हजार रुपए बढ़ा, 1.66 लाख पर पहुंचा इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 7 हजार रुपए बढक़र 1.66 लाख पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 20 हजार रुपए बढक़र 2.87 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 3.50 लाख तक पहुंच सकती है। युद्ध जैसे अनिश्चित माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित मानते हैं और इसमें पैसा लगाने लगते हैं। इससे इसकी डिमांड बढ़ती है और ये महंगे होने लगते हैं। विनोद उपाध्याय / 02 मार्च, 2026