क्षेत्रीय
02-Mar-2026


सरायकेला(ईएमएस)। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के हुमीद स्थित टीओपी के बाहर खड़े जप्त वाहनों में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से एक कार, एक बोलेरो पिकअप तथा कुछ अन्य जप्त व पहले से क्षतिग्रस्त वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।सूचना पर दमकल वाहन पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पास स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी नीचे गिरे सूखे पत्तों पर जा गिरी।सूखे पत्तों ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें पास में खड़े जप्त वाहनों तक पहुंच गईं, जिससे वे जल गए। वही घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कर्मवीर सिंह/02मार्च/26