राज्य
02-Mar-2026


हरिद्वार (ईएमएस)। रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। होली हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के प्रति सद्भाव और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियों के विविध रंग लेकर आए, यही मां गंगा से प्रार्थना है रंगों के इस त्योहार को सभी लोग शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएँ। (फोटो-12) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/02 मार्च 2026