बालाघाट (ईएमएस). महिला एवं बाल विकास विभाग, बालाघाट (नवीन) द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे। विकासखंड स्तरीय चयन समिति द्वारा आवेदनों का परीक्षण करने के उपरांत अनंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इस अनंतिम वरीयता सूची पर 7 दिनों के भीतर दावे आपत्ति आमंत्रित किये गए है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास रानू शिवहरे ने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ता के 2 एवं आंगनवाडी सहायिका के 5 रिक्त पदों पर अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। इसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता के रिक्त पद के आंगनबाड़ी केंद्र रामजीटोला, पांढरवानी क्रमांक-2 में तनूश्री सहारे को प्रथम वरीयता, आचल को द्वितीय और मंजू भोगाडे को तृतीय वरीयता दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्र बोट्टा बांद्री क्रमांक-1 में प्रियंका को प्रथम वरीयता, पदमा राजूरकर को द्वितीय और भारती को तृतीय वरीयता दी गई है। इसी प्रकार आंगनबाडी सहायिका के 5 रिक्त पदों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र बघोली क्रमांक-1 में भूमेश्वरी को प्रथम वरीयता, मुस्कान बिसेन को द्वितीय और श्यामा इनवाती को तृतीय वरीयता दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्र कंजई क्रमांक-1 में नेहा उइके को प्रथम वरीयता, रूची कटरे को द्वितीय और संगीता डोंगरे को तृतीय वरीयता दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्र छतेरा क्रमांक-2 में पूजा उके को प्रथम वरीयता, उमा पारधी को द्वितीय और राजनंदनी कुमलवार को तृतीय वरीयता दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्र चिल्लौद क्रमांक-2 में स्वाती भौतेकर को प्रथम वरीयता, भारती गजबे को द्वितीय और शिवानी भौतेकर को तृतीय वरीयता दी गई है तथा आंगनवाड़ी केंद्र धरपीवाडा क्रमांक-1 में तालिका बागडे को प्रथम वरीयता, करूना डहरवाल को द्वितीय और शीतल मेश्राम को तृतीय वरीयता दी गई है। इस अनंतिम वरीयता सूची पर यदि किसी अभ्यर्थी को दावा आपत्ति करना है तो वह चयन पोर्टल के माध्यम से 7 दिनों के भीतर ऑनलाइन दावा आपत्ति प्रमाण के साथ दर्ज कर सकता है। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। भानेश साकुरे / 02 मार्च 2026