14 वर्ष आयु की सभी बालिकाओं को अवश्य लगवाएं एचपीवी टीका-कलेक्टर बालाघाट (ईएमएस). कलेक्टर मृणाल मीना ने आमजन से अपील की है कि अपने परिवार, पड़ोस एवं परिचित 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी का टीका अवश्य लगवायें। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 28 फरवरी से एक राष्ट्रव्यापी मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। सर्वाइकल कैंसर जैसे बीमारियों के बचाव के लिए 14 वर्ष की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीका मुफ्त लगाया जा रहा है। बालाघाट जिले में जिला चिकित्सालय बालाघाट, सिविल अस्पताल बैहर, लांजी, वारासिवनी एवं सामुदायिक स्?वास्?थ्?य केन्द्र कटंगी, खैरलांजी, लालबर्रा, किरनापुर, बिरसा, परसवाड़ा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। बालिकायें इनमें से किसी भी केन्द्र पर जाकर एचपीवी टीका लगवा सकती हैं। जिन बालिकाओं ने अपना 14 वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन 15 वां जन्मदिन नहीं मनाया है, ऐसी बालिकाओं को यह टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण के पश्चात बालिका को 30 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र पर अवलोकन में रखा जाएगा। टीकाकरण से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बालिका खाली पेट न हो। संभावित हल्के दुष्प्रभाव जैसे इंजेक्शन स्थल पर दर्द, सिरदर्द या थकान सामान्य हैं और शीघ्र ठीक हो जाते हैं। 30 मार्च तक 15 हजार टीके लगाने का लक्ष्य सीएमएचओ डॉ परेश उपलप ने बताया कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में 14 वर्ष आयु की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। 28 फरवरी से यह टीका लगाना प्रारंभ किया गया है। बालाघाट जिला इस टीके को लगाने के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान पर चल रहा है। डॉ. उपलप ने बताया कि बालाघाट जिले को 30 मार्च तक 15 हजार टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन उनका प्रयास है कि 20 मार्च तक इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से भी अपेक्षा की कि वे अपने परिवार, पडोस एवं परिचित की 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगावाना सुनिश्चित करें। भानेश साकुरे / 02 मार्च 2026