क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्र-गान एवं राष्ट्र-गीत गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर ज्योति ठाकुर व अंकिता त्रिपाठी एवं डिप्टी कलेक्टर आरके मेहरा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र-गान जन गण मन एवं राष्ट्र-गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। ईएमएस/ मोहने/ 02 मार्च 2026