क्षेत्रीय
02-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ शासकीय सेवक प्रशांत विश्वकर्मा द्वारा अपनी पुत्री कु. गीत विश्वकर्मा के जन्मदिन के अवसर पर शासकीय आंगनवाड़ी बर्रा ढाना में अध्ययनरत 14 नन्हें बच्चों को स्कूल बैग उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी आकांक्षा विश्वकर्मा, शासकीय सेवक भीमराज अहिरवार एवं संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं। बच्चों ने उपहार पाकर हर्ष व्यक्त किया तथा जन्मदिन को एक सामाजिक सरोकार के रूप में मनाए जाने की इस पहल की सराहना की। शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा के अध्यक्ष सतीश गोडाने द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशांत विश्वकर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं कि वे अपने विशेष अवसरों को सेवा एवं सहयोग के रूप में मनाएं। ईएमएस/ मोहने/ 02 मार्च 2026