छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शासकीय आदिवासी महिला आईटीआई में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आज करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अनिल पवार उपस्थित थे, जो भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई में कार्यरत हैं।श्री पवार ने स्वयं आईटीआई शिक्षा प्राप्त कर अपने परिश्रम एवं लगन के बल पर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में स्थान प्राप्त किया है। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने छात्राओं को आईटीआई के पश्चात उपलब्ध विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएआरसी सहित अन्य केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं निजी क्षेत्र में भी आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। ईएमएस/ मोहने/ 02 मार्च 2026