क्षेत्रीय
02-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कांग्रेस ने अपने हर बूथ पर मतदाता सूची भेजकर उसकाअवलोकन गंभीरता से करने कहा है। ध्यान रहे लगभग तीन माह चली एसआइआर की प्रक्रिया के उपरांत जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची प्रकाशित होने के पश्चात मतदाता सूची को विधानसभा व ब्लॉक के साथ ही बूथों तक जिला कांग्रेस की ओर से मतदाता सूची पहुंचाई जा चुकी है। कांग्रेस के समस्त विधायकगण, समस्त प्रभारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, शहर अध्यक्षगण, समस्त बीएलएगण व मोर्चा संगठन एवं विभाग व प्रकोष्ठों अध्यक्षगण सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पूरी गम्भीरता के साथ मतदाता सूची का अवलोकन करने कहा गया है।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे कहा कि मतदाता सूची कांग्रेस के बीएलए के पास उपलब्ध है। कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सूची में अगकर उनके क्षेत्र, नगर, ग्राम अथवा वार्ड में निवासरत किसी भी मतदाता का यदि नाम सूची में नहीं है तो नाम जुड़वाने हेतु सम्बंधित अधिकारी से सम्पर्क कर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। सूची में किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर है तो उस नाम कटवाने की प्रक्रिया भी करें। उन्होंने कहा कि अपने मत के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए सर्वप्रथम यह देखना होगा कि जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी की गई मतदाता सूची में नाम है या नहीं, अगर किसी भी तरह की शंका है तो उस पर आपत्ति लेने का अधिकार आम व्यक्ति को भी है इसीलिये जागरूकता का परिचय देते हुए सभी मतदाता सूची का समय से अवलोकन करें। ईएमएस/ मोहने/ 02 मार्च 2026