क्षेत्रीय
02-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अंतर जिला बालक वर्ग अंडर 18 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल्स आगामी 7 मार्च दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे से होंगे। डीसीए सचिव आशीष त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर 3 बजे से स्थानीय इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में ये ट्रायल्स होगा। अंडर 18 वर्ग के लिए 1 सितंबर 2007 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।सभी खिलाडिय़ों को आधार कार्ड व डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाने कहा गया है। चयनित टीम आगामी दिनों में जबलपुर में आयोजित अंतर जिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। ईएमएस/ मोहने/ 02 मार्च 2026