इन्दौर (ईएमएस) विक्टोरिया क्वीन, महारानी एलिजाबेथ के गेटअप में आकर जैन सोशल ग्रुप इंदौर स्काई की महिला सदस्याओं ने विंटेज विक्टोरिया थीम पर भव्य मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में करीब 200 ग्रुप सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। थीम के अनुसार तैयार होकर आई महिला सदस्यों का शानदार रैंप वॉक भी कराया गया। आयोजन संयोजक शिखा सियाल, रचना बागरेचा, श्वेता तातेड, मधुरा मेहता, निधि जैन, मेघा जैन एवं पायल जैन ने मीटिंग का बेहद सुंदर तरीके से संयोजित किया जिससे सच में ऐसा आभास हो रहा था मानो किसी पैलेस में यह आयोजन किया जा रहा है। मीटिंग में थीम पर ही आधारित आकर्षक डांस प्रस्तुति, स्पेशल तंबोला और रोचक गेम्स ने सभी सदस्यों का मन मोह लिया। ज्योति जैन, पुष्पा भंडारी एवं लीना कासलीवाल ने सदस्यों का स्वागत किया। मीटिंग में अध्यक्ष दीपिका जैन ने आगामी सत्र की योजनाओं की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष एना कांसल, सचिव अमोलिका जैन ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थापक अध्यक्ष अनीता जैन ने सभी विजेताओं को बधाई दी।