अहमदाबाद (ईएमएस)| पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर केंट-भटनी सेक्शन के देवरिया सदर-नूनखार स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के संबंध में नॉन इंटरलोकिंग कार्य के कारण अहमदाबाद अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस आंशिक निरस्त रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:- आंशिक निरस्त ट्रेने · 10 मार्च 2026 की ट्रेन सं.19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा भटनी-गोरखपुर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। · 11 मार्च 2026 की ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस भटनी स्टेशन से ऑरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर - भटनी स्टेशन के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/09 मार्च