राज्य
09-Mar-2026


:: गुजराती कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल :: इंदौर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार, 10 मार्च को इंदौर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दोपहर 11.50 बजे इंदौर विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल पर आगमन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीधे स्कीम नंबर 54, विजय नगर स्थित गुजराती इनोवेटिव कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। वे वहाँ आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में भागीदारी के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2.30 बजे वापस इंदौर विमानतल पहुंचेंगे और यहाँ से वे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के इस प्रवास के दौरान सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रकाश / 09 मार्च 2026