घटना में घायल 15 लोगों को उप जिला मेला अस्पताल में कराया भर्ती सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत, शव को मोर्चरी में रखवाया घटना की वजह अस्पताल में भर्ती घायल बस के ब्रेक फेल होना बता रहे हरिद्वार (ईएमएस)। मोतीचूर फ्लाईओवर पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को पीछे से परिवहन बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेक्टर-ट्रॉली दो हिस्सों में बंट गई और उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इतना ही नहीं बस से टकराने के बाद बस के पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गये। जिससे परिवहन बस, ट्रेक्टर-ट्रॉली और एक कार में आग लग गयी। घटना की सूचना पर थाना रायवाला और कोतवाली नगर हरिद्वार की पुलिस समेत दमकल विभाग की गाडी मौके पर पहुंची। घटना में घायल 15 लोगों को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल और अन्य को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जबकि एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात ट्रेक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालु देहरादून झंडा वाला मेले से वापस अपने घर भोगपुर बिजनौर लौट रह थे। बताया जा रहा हैं कि जब ट्रेक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालु मोतीचूर फ्लाई ओवर पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से पीछे से आ रही परिवहन बस ने जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेक्टर-ट्रॉली दो हिस्से में बट गई। ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार श्र)ालुओं में चीख पुकार मच गयी। तभी परिवहन बस के पीछे चल रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गये। इसी दौरान बस, कार और ट्रेक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। बताया जा रहा है बस, कार और ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर प्रशासन में हडकम्प मच गया। सूचना पर थाना रायवाला और कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल एम्बुलेंस समेत निजी वाहनों से उप जिला मेला अस्पताल समेत ऋषिकेश एम्स भेजा गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाडियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। सडक दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान कुसुम पत्नि सचिन उम्र 35 वर्ष निवासी भोगपुर बिजनौर यूपी के रूप में हुई है। सडक दुर्घटना में घायल 15 लोगों को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें 09 बच्चे, 04 पुरूष और 02 महिलाए शामिल है। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उप जिला मेला अस्पताल में कोई भी व्यक्ति घटना में झुलसने की हालत में भर्ती नहीं कराया गया है। ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार घायल लवकुश और पायल ने घटना की वजह परिवहन बस के ब्रेक फेल होना बताया है। उप जिला मेला अस्पताल सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि बीती रात मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुई सडक दुर्घटना में घायल 15 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें 09 बच्चे, 04 पुरूष और 02 महिलाए शामिल है, जोकि खतरे से बाहर है। इस घटना में एक महिला को मृत हालत में थाना रायवाला पुलिस द्वारा लाया गया। महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। (फोटो-07) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/09 मार्च 2026