व्यापार
10-Mar-2026


नईदिल्ली (ईएमएस)। चाइनीज कंपनी ओप्पो अपनी फाइंड एक्स 10 सीरीज के जरिए बड़ा धमाका करने जा रही है। इस सीरीज में फाइंड एक्स 10, फाइंड एक्स 10 प्रो और फाइंड एक्स 10प्रो मेक्स मॉडल शामिल हो सकते हैं। टिपस्टर डिजिटल चेट स्टेशन ने नई सीरीज के कैमरा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के अनुसार, फाइंड एक्स10 प्रो मेक्स में 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर दिया जा सकता है। यह सेंसर 1/1.56 इंच का बड़ा साइज वाला है और आम अल्ट्रावाइड सेंसर्स की तुलना में काफी दमदार माना जा रहा है। इसमें 4गुणा4 आरएमएससी और यूएफसीसी जैसी तकनीकें शामिल होंगी, जो कलर ऐक्यूरेसी और डायनैमिक रेंज को बेहतर बनाने में मदद करेंगी। इसके अलावा, इस फोन में टेलिफोटो लेंस भी 200 मेगापिक्सल का हो सकता है, हालांकि इसके सेंसर का साइज और मैन्युफैक्चरर फिलहाल अनजान है। माना जा रहा है कि यह सीरीज डाइमेंसिटी 9600 प्रोसेसर के साथ आएगी। कंपनी ने अभी इन फीचर्स के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा होने की संभावना है। इस बीच, ओप्पो 9 मार्च को भारत में नया ओप्पो के14 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन 120 एचझेड रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले, 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 7000 एमएएच बैटरी और 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए के14 5जी में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। सुदामा/ईएमएस 10 मार्च 2026