राज्य
10-Mar-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक कंपनी, उसके निदेशकों और अन्य पर हीरा कारोबार में एक व्यवसायी से 34.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्यूपिड डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक निमेश मेहता ने बीकेसी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला ईओडब्ल्यू को स्थानांतरित कर दिया गया। आरोपियों के रूप में नामित लोगों में सोलिटेरियो लैब ग्रोन प्राइवेट लिमिटेड, इसके निदेशक रिकी वासंदानी और अन्य शामिल हैं। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को लैब में तैयार गए हीरे बेचने और अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, आरोपियों ने झूठा दावा किया कि नवगठित कंपनी, अर्थात् सोलिटेरियो लैब ग्रोन प्राइवेट लिमिटेड में 15 प्रतिशत शेयरधारिता शिकायतकर्ता की इकाई, LINCBIZ LLP को आवंटित की जाएगी। झूठे अभ्यावेदन के आधार पर, आरोपियों ने जानबूझकर एक अस्पष्ट और कानूनी रूप से लागू न करने योग्य शेयर सदस्यता समझौता किया। बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।