- अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी में मजबूत कारोबार नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। दोनों की कीमतें बढ़त के साथ खुलीं और कारोबार के दौरान भी मजबूती बनी रही। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव करीब 1,61,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,76,950 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रहे थे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1,444 रुपये की तेजी के साथ 1,61,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,60,299 रुपये था। इस समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,333 रुपये की बढ़त के साथ 1,61,632 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,61,791 रुपये का दिन का उच्च स्तर और 1,61,531 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुके हैं। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट 3,840 रुपये की तेजी के साथ 2,71,000 रुपये प्रति किलो पर खुला। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,67,160 रुपये था। इस समय यह 9,790 रुपये की मजबूती के साथ 2,76,950 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान चांदी ने 2,78,339 रुपये का दिन का उच्च और 2,71,000 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल चांदी का सर्वोच्च स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर सोना 5,152.40 डॉलर प्रति औंस पर खुला और 74.10 डॉलर की बढ़त के साथ 5,177.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 87.27 डॉलर प्रति औंस पर खुलकर 89.39 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गई। इस साल सोना 5,586.20 डॉलर और चांदी 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू चुकी है। सतीश मोरे/10मार्च ---