नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली और उत्तर भारत में समय से पहले ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। दिल्ली में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है और लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जो पिछले 15 सालों में पहली बार है। आईएमडी ने हिमाचल, राजस्थान और गुजरात में भी लू और बारिश की संभावना जताई है, जबकि यूपी में भी पारा 38 डिग्री के करीब है। दिल्ली के लोगों को पिछले कुछ दिनों से असामान्य रूप से मौसम से पहले ही गर्मी का अनुभव करना पड़ रहा है। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री रहा। अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं आज भी दिल्ली में आज तापमान 37 डिग्री तक जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, 12 मार्च से दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया।