राज्य
10-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मणिपुर की युवती के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने दो लड़कियों पर अपशब्द टिप्पणी करते हुए उन पर हमला कर दिया था। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक बार फिर नॉर्थ-ईस्ट की युवती के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। दरअसल, रविवार शाम साकेत कोर्ट के पास मणिपुर की रहने वाली एक युवती अपनी सहेली के साथ टहल रही थी, तभी उन पर कुछ लड़कों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए हमला कर दिया। इस हमले में दोनों लड़कियां घायल हो गईं। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, मणिपुर की रहने वाली युवती अपनी सहेली के साथ साकेत कोर्ट के पास टहल रही थी, तभी रास्ते से गुजर रहे कुछ लड़कों पर उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना शुरू कर दिया। शुरू में तो दोनों युवतियों ने लड़कों को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन बार-बार की जा रही टिप्पणी का जब उन्होंने विरोध किया तो मामला काफी बढ़ गया। इसके बाद गुस्साए लड़कों ने दो युवतियों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। कुछ देर बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज कर फरार चल रहे चारों नाबालिगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस लगातार पीड़ित लड़कियों के संपर्क में हैं।