क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


नाबालिग मंगेतर से रेप के मामले में 6 महीने बंद थे जेल - जमानत मिलने पर 20 दिन पहले ही हुई थी रिहाई भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के बिलखिरिया थाना इलाके में बालश्री पुरस्कार विजेता हारमोनियम वादक संगीतकार विवेक तिवारी द्वारा मंगलवार-बुधवार की रात देर रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हादसे की भनक लगने पर परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुचें जहॉ उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार अलसुबह अस्पताल की और से पुलिस को मिली थी, इसके बाद पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। गौरतलब है की मृतक विवेक तिवारी अपनी नाबालिग मंगेतर के साथ दुष्कर्म के मामले में 6 महीनो से जेल में थे, और 20 दिन पहले ही उनकी रिहाई हुई थी। सूत्रो के मुताबिक पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने मंगेतर पर फंसाने का आरोप लगाया है। हालांकि नोट मिलने की बात की अधिकारिक पृष्टि नहीं की है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विवेक तिवारी (24) के खिलाफ नवंबर 2025 में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। आरोप था, कि उसने अपनी नाबालिग मंगेतर के साथ दुष्कर्म किया था। दोनों परिवारों के बीच बातचीत तय हुई थी, उस समय लड़की के बालिग होने के बाद ही शादी किये जाने पर सहमति बनी थी। वहीं मंगेतर के साथ शारीरिक शोषण की शिकायत के बाद पीड़िता के माता-पिता आरोपी के घर पहुंचे थे। इस दौरान युवक की मां और बहन ने उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में युवक के खिलाफ रेप-पॉक्सो और उसकी मां-बहन के खिलाफ मारपीट व धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। - 6 महीने की जेल के बाद 20 दिन पहले हुई थी रिहाई रेप के मामले में विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। करीब 6 महीने तक जेल में रहने के बाद 20 दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा होकर घर आया था। जेल से बाहर आने के बाद वह काफी मानसिक तनाव के कारण चुपचाप रहता था। मंगलवार-बुधवार की रात देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मृतक के कमरे को सील कर दिया है। एफएसएल टीम की मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली जाएगी। वहीं आगे की जॉच में परिजनों के डिटेल बयान भी दर्ज किये जायेगें। - परिवार की प्रतिष्ठा के धूमिल होने से था तनाव में मृतक विवक के पिता गांव में पुजारी हैं। वहीं विवेक हारमोनियम वादन में काफी होनहार था, अपनी कला के चलते उसे राष्ट्रीय स्तर पर बालश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका था।और वे कई प्रदेशों में हारमोनियम पर प्रस्तुति दे चुके हैं। उसके परिवार की गॉव और समाज में काफी प्रतिष्ठा थी। पुलिस का अनुमान है की युवक इस बात से परेशान रहता था, कि उसके मामले के कारण परिवार की समाज में प्रतिष्ठा काफी खराब हुई है। इस मामले में बिलखिरिया थाने में मामला दर्ज है, और मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। सूत्रों के मुताबिक आगामी 23 तारीख को इस प्रकरण की पेशी होनी है। फिलहाल पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है। जुनेद / 11 मार्च