मुरैना ( ईएमएस ) | कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में सरसों भावांतर भुगतान योजना 2026 की तैयारियां कृषि उपज मण्डी समिति मुरैना में पूर्ण की जा चुकी है। कृषि उपज मंडी समिति मुरैना के सचिव ने बताया है कि कृषि उपज मण्डी समिति मुरैना में खरीदी कार्य 23 मार्च से प्रारंभ होगा। इससे पहले कृषि उपज मंडी मुरैना के प्रवेश मंडी गेट पर 04 सीसीटीवी कैमरे व दो कम्प्यूटर स्थापित हैं। मण्डी प्रांगण में कृषि उपज तौल हेतु 03 बीओटी इलैक्ट्रोनिक तौलकांटे क्रियाशील हैं तथा इन सभी कांटों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित हैं। कृषि उपज की नीलामी के समय प्रत्येक कृषि उपज वाहन की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। कृषि उपज मण्डी मुरैना के प्रांगण में किसानों की सुविधाओं हेतु कवर्ड टीनशेड, भोजन कैन्टीन, विश्रामगृह (निर्माणाधीन), सुलभ शौचालय, प्रकाश व आरओ पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ हैं। सरसों भावान्तर भुगतान योजना के प्रचार प्रसार हेतु बैनर व होर्डिंग की व्यवस्था की जा रही है। कृषि उपज तौल विवाद निराकरण हेतु मण्डी कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। नमी मापक यंत्र उपलब्ध है, ईमण्डी कार्य हेतु पीओएस मशीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। नॉन एफएक्यू गुणवत्ता हेतु सेम्पलिंग की भी व्यवस्था है। मण्डी प्रांगण में साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु 04 नियमित सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं।