क्षेत्रीय
11-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | जिला अस्पताल ,सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी स्वास्थ्य केंद्र संजीवनी क्लिनिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र एवं पोषण पुनर्वास केंद्र अन्य इकाइयों में सेवाएं दे रहे जिले के सैकड़ों आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं 2_3 माह से वेतन नहीं मिला है। होली त्योहार भी फीका रहा ग्वालियर में 700 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी है, आउटसोर्स कर्मचारी लिये विभाग द्वार एजेंसियों से अनुबंध के दौरान टर्नओवर 6 माह का रखा गया है फिर भी 2_3माह से सैकड़ो आउट सोर्स कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया एव श्रम विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2024 से वेतन पुनरीक्षित वृद्धि की गई थी उक्त अवधि का 11 माह का एरियर भुगतान नहीं किया गया ना ही बोनस राशि का भुगतान किया गया,_शर्मा सिक्योरिटी एवं सनशाइन सिक्योरिटी द्वारा श्रम विभाग के नियमों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है उसके बावजूद भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई/ मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि आउट सोर्स कर्मचारी अस्पतालों में 10 से 12 घंटों तक कर्मचारी सेवा देते हैं, फिर भी निजी आउटसोर्स एजेंसी द्वारा विगत कई माह से वेतन नही दिया जा रहा है। इससेआउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। होली त्योहार भी फीका रहा , लेकिन वेतन नहीं दिया गया है। 3 दिवस में वेतन नहीं दिया गया तो न्यू कलेक्ट कार्यालय ग्वालियर के सामने सैकड़ो की संख्या में आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी एकत्रित होकर ताली थाली बजाकर विरोध दर्ज करेंगे |