क्षेत्रीय
11-Mar-2026


धनबाद(ईएमएस)।बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश बुधवार को एसडीपीओ कार्यालय सिंदरी का निरीक्षण के सिंलसिले में सिंदरी पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस बल ने उन्हें गार्ड आफ आनर की सलामी दी। उनके साथ सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भी आए थे।डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के तत्काल बाद उन्होंने धनबाद जिले के संगठित अपराध पर चर्चा करते हुए बताया कि हमारी सूचना के अनुसार प्रिंस खान फिलहाल पाकिस्तान में है। पुलिस उसके गुर्गों के खिलाफ लगातार कारवाई कर रही है। प्रिंस खान से जुड़े हर अपराधी पुलिस के तार्गेट पर हैं।उन्होंने बताया कि एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अपराध की स्थिति का जायजा लिया गया। अपराध नियंत्रण के लिए दिशा निर्देश दिया गया। लंबित कांडो के निष्पादन के लिए भी उचित दिशा निर्देश दिये। यूडी केसों को लेकर विस्तृत रुप से चर्चा हुई। पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव को लेकर बताया कि पश्चिम बंगाल की सीमा धनबाद से मिलती है।चुनाव के दौरान बंगाल की पुलिस के सहयोग सी ऐसी व्यवस्था की जाएगी। जिससे बंगाल का चुनाव के दौरान अपराधी तत्व और रुपये बंगाल नही पहुंच पाए। इसके अलावा दामोदर नदी में नावों के सहारे अपराधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा। बताया कि इसके लिए बंगाल पुलिस के साथ उच्च स्तरीय मिंटिंग हो चुकी है।उन्होंने धनबाद जिले में अपराध की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।इस मौके पर सिंदरी अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/11मार्च/26