क्षेत्रीय
11-Mar-2026


धनबाद(ईएमएस)।धनबाद जिले के  बाघमारा थाना अंतर्गत डुमरा हॉस्पिटल गेट के समीप स्थित भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में मंगलवार की देर रात चोरों ने दुकान में सेंधमारी (दीवार काटकर) कर अंदर प्रवेश किया और तिजोरी को निशाना बनाया।दुकानदार  शिवलाल स्वर्णकार के अनुसार, छह किलो चांदी एवं 75 ग्राम सोने की जेवरात जिसकी किमत लगभग 23 लाख रुपये और 60 हजार  नकदी की चोरी हुई है। चोरों ने दुकान के दाहिने साइड संकरी गली की दीवार को काटकर रास्ता बनाया था,दुकान में घुसने के साथ ही शातिर चोरो ने दुकान में लगे चार सीसीटीवी कैमरे को कपड़ा से बांध कर कैमरे को बंद कर दिया जिससे पता चलता है कि चोर पहले से ही दुकान की रेकी (निरीक्षण) की थी। घटना का पता सुबह तब चला जब दुकानदार दुकान खोलने पहुँचा और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ और दीवार कटी हुई देखी।घटना की खबर पाकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी।सूचना मिलते ही बाघमारा पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। सुचना पाकर प्रशिक्षु आइपीएस ( हरिहरपुर थाना प्रभारी) अंकित सिन्हा, तोपचांची सर्किल असीम कमल टोपनो एवं बाघमारा थाना के अवर निरीक्षक राजेश राम पहुंच कर घटना की छानबीन की।चोरो का सुराग पाने के लिए बोकारो सीआइडी विभाग से डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के प्रयास किया गया।डॉग स्कावड के साथ पहुंचे अधिकारी सुमन कुमार शर्मा, जॉनसन कुमार एंडी ने डॉग को चोरो द्वारा हाथ लगाये गये समानो एवं जुते के निशान सुंघाने के बाद डॉग के पीछे गया।डॉग अगल बगल दुकानों से होते हुए दुकान के पीछे तक गया।चोरों का सही लोकेशन नहीं मिल पाने से डॉग आगे तक नहीं बढ़ पाया।पुलिस को डॉग स्क्वायड से भी कुछ खास सुराग नहीं मिल पाया।डुमरा जैसे व्यस्त इलाके में, जो कि अस्पताल के पास है, इतनी बड़ी चोरी होने से स्थानीय सर्राफा व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर काफी डर और गुस्सा है।कुछ देर के लिए दुकानदारों ने सड़क मार्ग को जाम कर विरोध किया।दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने बताया वर्ष 2017 के अगस्त माह में इसी स्टाइल से चोरों द्वारा चोरी कर पुरा दुकान साफ कर दिया था।बाघमारा चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथलेश कुमार, उपाध्यक्ष शशिकांत शरण ने कहा कि यहां के कोई दुकान सुरक्षित नहीं है।इस तरह व्यस्त रोड़ के किनारे दुकान में चोरी होना गंभीर मामला है।अगर पुलिस की पेट्रोलिंग सही से होता तो शायद ऐसी घटना नही घटती। सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द घटना की उदभेदन करने की मांग की है। तोपचांची सर्किल इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो ने कहा कि ज्वेलर्स दुकानदार के शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।अभी तक इस मामले में किसी तरह सुराग नहीं मिल पाया है। कर्मवीर सिंह/11मार्च/26