क्षेत्रीय
11-Mar-2026
...


झाबुआ (ईएमएस)प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल गुरुवार 12 मार्च को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल, जनजातीय समुदाय में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसके समय पर परीक्षण और उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, इसके साथ ही वे राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के तत्वावधान में आयोजित कृषि उपकरण एवं बीज का वितरण कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के संबंध में दी गई जानकारी में जिला जनसंपर्क अधिकारी जिनेंद्रिय सगोरिया ने बुधवार को बताया कि निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मंगूभाई पटेल दोपहर लगभग 02:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा गोपालपुरा एयरस्ट्रिप, झाबुआ पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल मंगूभाई पटेल अपराह्न लगभग 03:45 बजे कृषि विज्ञान केंद्र से प्रस्थान कर गोपालपुरा एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे। जिला जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल अनुसूचित जनजाति उपयोजना अन्तर्गत राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम एवं कृषि उपकरण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदाय में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके समय पर परीक्षण और उपचार के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के तत्वावधान में आयोजित किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। आयोजित कार्यक्रम में किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज का वितरण किया जाएगा। ईएमएस/ डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा/11/3/2026/