क्षेत्रीय
11-Mar-2026


दुमका(ईएमएस)।दुमका–जसीडीह रेल लाइन पर जामा थाना क्षेत्र के पलसिया गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।घटना रेल पोल संख्या 53/14 और 53/15 के बीच की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक 25 वर्षीय जरमुंडी थाना क्षेत्र के बिशनपुर कुरूवा गांव का निवासी था।जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना के एसआई उपेंद्र कुमार चौरसिया तथा एएसआई विनय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक की मां ने बताया कि मिथुन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहता था। कर्मवीर सिंह/11मार्च/26