राज्य
इन्दौर (ईएमएस) शीतला सप्तमी के अवसर पर दशहरा मैदान पानी की टंकी के सामने अन्नपूर्णा रोड पर स्थित शीतला माता मंदिर पर फूल बंगला बनाकर सज्जा की गई। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें मातारानी के भजनों की प्रस्तुति दी गई। शीतला सप्तमी पर सोमवार रात बारह बजे बाद से मंगलवार दोपहर तक बड़ी संख्या में माता-बहनों ने भक्ति-भाव से शीतला माता की पूजा की। मंदिर के पंडित अंकित तिवारी के अनुसार शीतलता प्रदान करने वाली माता शीतला की पूजा अभिजीत मुहूर्त में सोमवार रात बारह बजे शुरू हुई, जो दिनभर चली। आनंद पुरोहित/ 11 मार्च 2026