बागपत (ईएमएस)। यूपी के बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में बीती देर रात एक शादी समारोह में बहावड़ी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के पति पर दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। मृतक के परिजनों के अनुसार, विक्की के भतीजे सागर ने पूर्व प्रधान देवेंद्र की मुजफ्फरनगर कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी का बदला लेने के लिए सागर के चाचा विवेक की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रिंस, रजत, लोकेन्द्र और एक महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक का गांव के ही रहने वाले थे दो लोगों से विवाद चल रहा था। दोनों ने ही गोली मारकर विक्की की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। बताया जाता है कि 11 जुलाई 2013 को गांव बहावड़ी के पूर्व प्रधान देवेंद्र की मुजफ्फरनगर कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह सागर मलिक के पिता यशपाल की हत्या के मामले में तारीख पर कोर्ट आया हुआ था। उस समय सागर और उसके ममेरे भाई अजय ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। जितेन्द्र 11 मार्च 2026