जिले से हजारों की संख्या में शामिल होंगे स्वजातीय जन जबलपुर, (ईएमएस)। भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी प्रकाट्योत्सव के पावन अवसर पर संपूर्ण साहू समाज जिला जबलपुर के तत्वावधान में शुक्रवार 13 मार्च को भव्य कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह उक्ताशय की जानकारी मप्र तेलघानी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविकरण साहू ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए दी। श्री साहू ने बताया माँ कर्मा देवी की शोभायात्रा का शुभारंभ शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 2 बजे शहर के ह्रदय स्थल मालवीय चौक से होगा, जो लार्डगंज, बड़ा फुहारा , कमानिया गेट, सराफा, कोतवाली, मिलोनीगंज चौक, हनुमानताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर में पहुंचकर शोभायात्रा का समापन होगा। श्री साहू ने बताया शोभायात्रा की तैयारी अंतिम चरणों में है, इसके लिए जबलपुर जिले में एवं आसपास भी बैठके आयोजित कर सामाजिक लोगो को आमंत्रित किया गया है। समाज के कोठिया श्रीकान्त साहू ने बताया इस भव्य शोभायात्रा में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध बैंड (ढोल ताशा) मुख्य आकर्षक के साथ लगभग 40 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें माता कर्मा देवी के जीवन, संस्कृति और समाज की परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया जाएगा। शोभायात्रा में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठन, युवक-युवतियां एवं महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया यह पहला अवसर है कि इतनी बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की समाज पहली बार उपस्थिति रहेगी। साहू समाज जिला जबलपुर के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों एवं शहरवासियों से उपस्थिति की अपील की है। पत्रकार वार्ता में साहू समाज के श्रीकांत साहू, प्रदीप साहू, अर्जुन साहू, सुरेन्द्र साहू, विमलेश साहू, जितेन्द्र साहू, राजू साहू कोठी, शुभम साहू, शेखर साहू उपस्थित थे। सुनील साहू / मोनिकाक / 11 मार्च 2026/ 06.33