राज्य
11-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) विदेशी फंडिंग से जुड़े कथित मतांतरण रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस ने एक अमेरिकी निवासी व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ कर जांच कार्रवाई शुरू की है। आरोपी व्यक्ति का नाम एडम है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह आईएमबी (इंटरनेशनल मिशन बोर्ड) का सक्रिय सदस्य है। मामला देपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को अमेरिका निवासी एडम नामक व्यक्ति, एक कन्वर्टेड हिंदू युवक सुनील के साथ देपालपुर आया था और उन्होंने भील समाज के लोगों से बातचीत के दौरान उन्हें क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए। जानकारी लगने पर ग्रामवासियों ने हिंदू जागरण मंच के सहयोग से योजना बनाई और जब एडम और सुनील फिर से गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार विदेशी नागरिक पर एफआईआर दर्ज करने से पहले कई प्रकार की अनुमति आवश्यक होती है। जिसके चलते फिलहाल एडन एवं सुनील को पुलिस निगरानी में रख पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में एडन ने स्वीकार किया कि वह आईएमबी का सक्रिय सदस्य है, जो क्रिश्चियन पद्धति की प्रैक्टिस करवाती है। वहीं पुलिस को सुनील के फोन से भी कुछ संदिग्ध चैट्स बरामद हुई हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है। आनंद पुरोहित/ 11 मार्च 2026