क्षेत्रीय
11-Mar-2026


खरगोन (ईएमएस)। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2027 में कराई जाने वाली जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी होते ही जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले की सभी 9 तहसीलों में चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है, वहीं गणना कार्य के लिए सुपरवाइजर भी बनाए जा रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारियों ने मकानों का सूचीकरण और अन्य प्रारंभिक कार्य शुरु कर दिए है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से मोबाइल एप के माध्यम से पूर्णत: डिजिटल होगी, जिसमें घर की संरचना, पीने का पानी, बिजली और शौचालय जैसी सुविधाओं की जानकारी जुटाई जाएगी। ईएमएस / 11/03/2026