खरगोन (ईएमएस)। मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तापमान तेजी से बढऩे लगा है। सूरज की तेज किरणों और गर्म हवाओं के कारण लोगों को अभी से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय झुलसाने वाली धूप और चिपचिपी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले एक हफ्ते में अधिकतम तापमान चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 18.8 डिग्री पर पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के चलते अब रात के समय भी गर्मी पसीने छुड़ा रही है। गर्मी बढऩे से बाजार में शीतल पेयजल पदार्थो की दुकानें सजने के साथ ही रसीले फलों की आवक भी शुरु हो गई है। शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से राहत के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों के साथ ही रसीले फलों का इस्तेमाल कर रहे है। आगामी दिनों में सूरज के तेवर और तीखे होंगे। ईएमएस / 11/03/2026