नर्मदापुरम (ईएमएस)। मध्य प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम शहरी परिक्षेत्राांतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ऑनलाइन आवेदन 31 दिसम्बर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। नर्मदापुरम जिले में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम शहरी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 13 आंगनवाड़ी केंद्र क्रं 49 में सोनिया अहिरवार एवं वार्ड क्रमांक 20 की आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 92 में शिवानी जाटव को सहायिका के पद पर चयनित किया गया है। ईएमएस / 11/03/2026