क्षेत्रीय
11-Mar-2026


कमिश्नर ने संभाग की सड़कों के निर्माण कार्य एवं डीपीआर तथा स्वीकृति की समीक्षा की नर्मदापुरम (ईएमएस)। सड़क निर्माण की डीपीआर बनाने में अधिक समय ना लगे, डीपीआर के पश्चात सड़क निर्माण का टेंडर प्राथमिकता से लगाया जाए। टेंडर के पश्चात सड़क निर्माण का कार्य भी अविलंब शुरू कर दिया जाए। सभी सड़कों की मेंटेनेंस एवं मरम्मत का कार्य अ विलंब शुरू किया जाए। उक्त निर्देश नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने बुधवार को आयोजित मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड गृह निर्माण मंडल एवं मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की संभागीय समीक्षा बैठक में दिए। प्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने बताया कि वर्तमान में हरदा से आशापुर सड़क का कार्य किया जाना है इसके साथ ही हरदा से खिड़कियां तक जाने वाली सड़क के मेंटेनेंस का कार्य भी किया जा रहा है। प्रबंधक मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने बताया कि वर्तमान में सड़कों के रिनुवल का कार्य कर रहे हैं, कई सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री मजरा टोला के अंतर्गत सड़क निर्माण के कार्यों का सर्वे किया गया है। हर जिले की प्रत्येक विधानसभा में 20 किलोमीटर तक के सड़क का निर्माण कार्य विभाग द्वारा किया जाना है। इसके अनुरुप नर्मदापुरम जिले में 80 किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। सोहागपुर में 14 सड़क एवं पिपरिया में 10 सड़क निर्माणाधीन है। हरदा में 40 एवं बैतूल में 100 किलोमीटर तक की रोड बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि माइनिंग के अंतर्गत कुछ सड़क आ रही है जिससे सड़क निर्माण में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि कादी कला रोड व तारा रोड़ा रोड बारिश में खराब हो गई थी जिसके मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री ने बताया कि सब स्टेशन मालाखेड़ी रायपुर, साधपुरा निभौरा में पावर स्टेशन बनने हैं। साधपुरा में एक हेक्टेयर क्षेत्र में सब स्टेशन बनाया जाएगा यहां से 25 किलोमीटर की विद्युत लाइन भी डाली जाएगी। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में लाइन लास ना हो विद्युत सप्लाई निर्बाध गति से चालू रहे। जहां भी ट्रांसफार्मर बंद होने की सूचना प्राप्त हो वहां पर प्राथमिकता से ट्रांसफार्मर भी बदले जाएं। बताया गया कि सोडलपुर सब स्टेशन भी इसी वर्ष कार्य करना शुरू कर देगा। बैठक में हाउसिंग बोर्ड गृह निर्माण मंडल के ई ई ने। बताया कि बैतूल में केंद्रीय जेल का निर्माण कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में निर्माण कार्य 75% पूरा हो चुका है। 15 अगस्त को इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री नवल मीणा, उपायुक्त विकास श्री डी एन पटेल सहित सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे। ईएमएस / 11/03/2026