नर्मदापुरम (ईएमएस)। जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई, जिसमें जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. श्री कार्तिकेया गोयल, नेशनल ट्रेनर श्री रामावतार पटेल तथा संयुक्त निदेशक एवं नेशनल ट्रेनर श्री नमित यादव ने संबोधित किया। इस दौरान जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्यों की समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से जनगणना 2027 के लिए विकसित डिजिटल टूल CMMS पोर्टल के माध्यम से सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया। साथ ही जिलों में आयोजित की जाने वाली आगामी प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) कार्यक्रमों के संबंध में भी जानकारी दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन, जिले के समस्त चार्ज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस / 11/03/2026