नर्मदापुरम (ईएमएस)। / पॉलिटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम में बुधवार को अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन की उपस्थिति में जनगणना से संबंधित कार्यों के लिए सभी चार्ज अधिकारियों एवं उनके सहायकों को सीएमएस पोर्टल पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को डीसीएचबी पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न जानकारियों से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका में जिले का समग्र वर्णनात्मक विवरण, प्रशासनिक सांख्यिकी, जनगणना से संबंधित विभिन्न सारणियां तथा प्राथमिक जनगणना सार सहित ग्राम-नगर निर्देशिका सम्मिलित की जाती है। ग्राम एवं नगर निर्देशिका में जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगर से संबंधित सामाजिक-आर्थिक विशेषताओं तथा महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता से जुड़े गैर-जनगणना आंकड़ों का समावेश किया जाता है। अधिकारियों को जानकारी दी गई कि यह कार्य मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण होने के पश्चात किया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक आंकड़ों का संग्रहण 30 दिनों की अवधि के भीतर किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में श्रीमती अनामिका जैन, नर्मदापुरम संभाग प्रभारी एवं सुश्री आयुषी यादव, जिला प्रभारी नर्मदापुरम द्वारा विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को जनगणना कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तकनीकी जानकारी और प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। सभी चार्ज अधिकारी एवं उनके सहायकों को सीएमएस पोर्टल पर हैंड्स आन के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ईएमएस / 11/03/2026