क्षेत्रीय
11-Mar-2026


हाथरस (ईएमएस)। जनपद के प्रसिद्ध साहित्यकार सेवक हाथरसी को उनकी पुस्तक “यथार्थ हुस्न” के लिए कनाडा सरकार के बौद्धिक संपदा विभाग से कॉपीराइट प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणपत्र 25 फरवरी 2026 को जारी किया गया है।प्रमाणपत्र के अनुसार “यथार्थ हुस्न” एक साहित्यिक कृति है, जिसका प्रथम प्रकाशन 1 मई 2021 को हाथरस, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इस कृति के लेखक और स्वामी के रूप में सेवक हाथरसी का नाम दर्ज किया गया है। कनाडा सरकार द्वारा जारी यह पंजीकरण प्रमाणपत्र उनकी रचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विधिक सुरक्षा प्रदान करता है।आईपी केयर (द लॉ फर्म) के मैनेजिंग पार्टनर एडवोकेट दीपक शर्मा ने इसे साहित्य जगत के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारतीय लेखकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रेरणा देगी।सेवक हाथरसी ने इसे भारतीय साहित्य की वैश्विक पहचान बताते हुए कहा कि यह प्रमाणपत्र न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय लेखन की गरिमा को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करता है। ईएमएस / 11/03/2026