क्षेत्रीय
11-Mar-2026


बालाघाट (ईएमएस). जिले के भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आंवलाझरी में छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए 40 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम आंवलाझरी निवासी हितेश पिता पुष्कर ब्रह्मे (40) मंगलवार शाम अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार शुरू किया गया। लेकिन देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी ने बुधवार 11 मार्च को शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की अग्रिम जांच के लिए डायरी भरवेली थाना भेज दी है। भानेश साकुरे / 11 मार्च 2026