क्षेत्रीय
11-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । नगर निगम ग्वालियर द्वारा तरुण पुष्कर के पास सिटी सेंटर में स्थापित किए गए ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ दिनांक 12 मार्च को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। सहायक यंत्री विद्युत श्रीमती अभिलाषा बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा तरुण पुष्कर के पास सिटी सेंटर में स्थापित किए गए ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ कल दिनांक 12 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे महापौर डॉ श्रीमती शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।