गुना (ईएमएस)।जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में महाकाल पेट्रोल पंप के पास ट्रक और कार का एक्सीडेंट हो जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12-03-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राघौगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सैनिक मुंशी लाल भील एवं पायलेट रवि शर्मा ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि हाईवे रोड पर ट्रक और कार की टक्कर हो जाने से कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, दुर्घटना में एक युवक एवं युवती गंभीर रूप से घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से सांडा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।सीताराम नाटानी