व्यापार
मुंबई (ईएमएस)। एशियाई क्षेत्र के ज्यादातर शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मिडिल ईस्ट में लंबे समय तक तनाव बने रहने की आशंका से कमजोर आर्थिक स्थिति का डर बढ़ गया है। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी क्रमशः 1.13 प्रतिशत और 1.23 प्रतिशत गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी एएसएक्स 200 0.25 प्रतिशत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। उधर, अमेरिका में रातभर के कारोबार में शेयर बाजार के इंडेक्स गिरकर बंद हुए। निवेशकों में जोखिम से बचने का माहौल दिखा। एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज क्रमशः 1.52 प्रतिशत और 1.56 प्रतिशत गिरकर बंद हुए। सतीश मोरे/13मार्च ---