व्यापार
13-Mar-2026


जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान के खान विभाग ने मार्च महीने के लिए 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह लक्ष्य निर्धारित किया। विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकांत ने समीक्षा बैठक लेकर फील्ड अधिकारियों को लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति का निर्देश दिया। 10 मार्च तक विभाग ने 9,135 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि से 936 करोड़ रुपये अधिक है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी में भी संग्रह में बेहतर वृद्धि रही। फरवरी में 1,060 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड संग्रह हुआ। रविकांत ने बताया कि आगामी दिनों के लिए खाका तैयार कर सभी फील्ड अधिकारियों के साथ साझा कर दिया गया है। परिवहन विभाग द्वारा खनिज वाहनों की जांच पर तुरंत सूचना मिलने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वाहनों के पास वैध परमिट और अनुमत मात्रा सुनिश्चित की जा सके। सतीश मोरे/13मार्च ---